ताजिया उठाने को लेकर हुए विवाद में चार के खिलाफ रिपोर्ट
शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई के ताजियेदारों के साथ रविवार को मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। बसई गांव के रहने वाले पीड़ित डॉ. इरशाद ने बताया कि रविवार को वह अपने गांव के ताजियेदारों के साथ ताजिया लेकर मोहनपुर के कर्बला जा रहे थे।
शाम करीब 4:30 बजे रत्नपुरा गांव के सरवर, सलीम, शौकत व गुलफाम ने जबरन ताजिया उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से इंतकाफ, छोटे, शाहिद, फुरकान के चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए।