शाही। वोट बनाने को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान व उनके तीन पुत्रों व भाई सहित सात लोगों पर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को चकरपुर उर्फ लमकन गांव में बीएलओ ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नए वोट बनाने का कार्य कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोग बीएलओ पर फर्जी वोट बनाने का दबाव बना रहे थे। तभी वहां गांव के ही प्रधान के भाई जुनैद खान ने विरोध किया। विरोध पर पूर्व प्रधान हसनैन खां, इनके भाई शहजाद खां, मनसब, अयान के साथ आए सैफ और यूनिस आदि ने मिलकर जुनैद खां पर हमला कर दिया। नावेद ने कान में घूंसा मार कर उन्हें चोट पहुंचाया, जिससे उनको कान में सुनाई देना बंद हो गया। बीच बचाव करने आए गांव के ही भुल्लन खां को भी पीटा गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को पूर्व प्रधान, उनके भाई एवं उनके पुत्रों सहित सात लोगों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद