फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ के नहीं पहुंचने पर सांसद ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर। बिथरी ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में कई बार माहौल गरमाया। बीडीओ के नहीं पहुंचने पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की।

बिथरी ब्लॉक के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में सांसद छत्रपाल गंगवार, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रशांत पटेल पहुंचे। बैठक में बीडीओ के न पहुंचने पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की और तत्काल बीडीओ बुलवाने के निर्देश दिए। बैठक खत्म होने के समय बीडीओ वहां पहुंचे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने उनकी शिकायत सीडीओ से भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी की सहमति से बैठक में एक करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी सहित प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें