फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेरठ से सेंट्रल जेल टू में शिफ्ट किए गए कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेरठ से सेंट्रल जेल टू में शिफ्ट किए गए कैदी मेरठ निवासी प्रमोद उर्फ पौधा (45) की शनिवार सुबह जेल की बैरक में हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने प्रमोद के परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने जानकारी दी कि मेरठ के मेघराजपुर निवासी प्रमोद उर्फ पौधा को हत्या और दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे मेरठ से 13 जुलाई को बरेली जेल में ट्रांसफर किया गया था। वह रोज की तरह शनिवार सुबह अपनी बैरक में टहल रहा था। अचानक प्रमोद की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। सुरक्षा व निगरानी ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मी उसे तत्काल जेल के चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो प्रमोद की हालत गंभीर मिली। तत्काल उसे जेल सुरक्षा गार्ड अंकित भाटी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें