फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में विस्फोटक लादने वाले फर्रुखाबाद के कुली को भेजा जेल

Sat, 08 Feb 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
कुली प्रेमपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में ढाई क्विंटल विस्फोटक भरे कट्टे लादने वाले फर्रुखाबाद के कुली को बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इधर, फर्रुखाबाद पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद आतिशबाज गायब हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए अब बरेली पुलिस फिर से फर्रुखाबाद में दबिश देगी। 

विज्ञापन


सेटेलाइट चौराहे के पास रविवार को पीलीभीत डिपो की बस में पकड़े गए ढाई क्विंटल विस्फोटक के मामले में बारादरी पुलिस बस के ड्राइवर मुनीश, कंडक्टर सुधीर, पीलीभीत और रिठौरा के आतिशबाज हसन तथा इकराम अली और कुली सलीम उर्फ गंठा को पहले ही जेल भेज चुकी है।

पुलिस की एक टीम बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंची थी। वहां से बस में विस्फोटक लादने वाले कुली फतेहगढ़ के राजेपुर निवासी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर ले आई। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। वहीं फर्रुखाबाद पुलिस से मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद आतिशबाज गायब हो गया है। उसकी तलाश में बारादरी पुलिस दोबारा फर्रुखाबाद में दबिश देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें