भुता। गांव मिर्जापुर में प्रशासन की अनुमति के बिना डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने और गांववासी युवक की ओर से आंबेडकर जयंती पर समाज विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो प्रसारित करने से ग्रामीण नाराज हैं। विश्व हिंदू राष्ट्र सेवा उत्तर प्रदेश प्रांत के मंडल अध्यक्ष बरेली विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, प्रांशु पाठक आदि ने शनिवार को भुता थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। प्रतिमा को हटाने की मांग करते हुए इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र कुमार को शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, कार्रवाई की जाएगी।