फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सील खोलकर कराई थी पार्टी, मन्नत लॉन पर कब चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरिफ के शोरूम और बरातघर पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद उसके पास ही स्थित साकिब के मन्नत लॉन पर कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि, नेताओं के खास इस बरातघर के मालिक ने सील तोड़ने के बाद कई वैवाहिक कार्यक्रम करा डाले थे। इसके लिए उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, लेकिन बुलडोजर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि मन्नत लॉन का संचालक सत्तापक्ष के नेताओं का करीबी है। इसी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई अटकी हुई है। शिकायत पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जांच की थी तो मन्नत लॉन के मानक अधूरे मिले। तब इसे सील किया गया था। आसपास मौजूद अन्य बरातघर भी इसी दौरान सील किए गए थे। ज्यादातर भवन अब भी सील हैं, लेकिन नेताओं के खास मन्नत लॉन के संचालक ने सील खोलकर शादियां करानी शुरू कर दीं। काफी समय तक वहां आयोजन होते रहे। जब वीडियो वायरल कर शिकायत की गई तो बीडीए ने दोबारा सील लगाकर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। सूत्र बताते हैं कि बरातघर संचालक उस मुकदमे को भी रफादफा कराने में जुटा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें