फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटों की मौत का डर दिखाकर महिला से जेवर ठगे, साधु वेशधारी जालसाज गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 08:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में महिला को उसके बेटों की मौत का डर दिखाकर सात लाख के ज़ेवर ठगने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बिथरी क्षेत्र के नरियावल निवासी महिला से सात लाख के जेवर ठगने वाले हरदोई निवासी साधु वेशधारी व्यक्ति को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। उसने महिला को अनहोनी व बेटों की मौत का डर दिखाया था। पुलिस ने आरोपी से सारे जेवर बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


बिथरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने हरदोई के थाना कोतवाली देहात के सरोजनी नगर निवासी विनय कुमार तिवारी को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नरियावल निवासी शोभित शंखधार ने दो दिन पहले रिपोर्ट कराई थी। 

उन्होंने बताया कि उनकी मां सुमन देवी व पत्नी शिवानी और दो भाभी बृहस्पतिवार दोपहर घर पर थीं। शोभित के बड़े भाई का साला शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव मीरपुर निवासी जितेंद्र कुमार उपाध्याय हरदोई निवासी साधु वेशधारी को लेकर घर आया। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

डर दिखाकर लिया सारा सोना 
आरोपी ने उनकी मां से कहा कि तुम्हारे बेटों पर अल्प आयु का योग है। इनका सुरक्षा कवच बनवाना होगा। इसे नहीं बनवाया तो दो-चार दिनों में तुम्हारे बेटों की मौत हो जाएगी। यह सुनकर मां डर गईं। आरोपी ने सुरक्षा कवच बनाने के लिए घर में रखा सारा सोना देने के लिए कहा।

आरोपी ने कहा कि सुरक्षा कवच बनाकर 45 दिनों में जेवर वापस कर देंगे। यह भी कहा कि यह जिक्र किसी से किया तो सुरक्षा कवच हट जाएगा। शोभित की मां बाबा की बातों में आ गईं। उन्होंने महिलाओं का करीब दस तोला जेवर उसे दे दिया। जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये है।

मां और महिलाओं को गुमसुम देखकर शोभित ने जानकारी हासिल कर ली और थाने आकर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता लगा बाबा बने शख्स का नाम विनय तिवारी है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जितेंद्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें