पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने किया शुभारंभ, जल्द शुरू होगा पशुओं का नखासा
रामनगर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदासपुर में बुधवार को साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। बाजार शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पहले ही दिन बड़ी संख्या में दुकानदारों ने दुकानें लगाईं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
बाजार के संस्थापक ग्राम प्रधान लल्लाबाबू यादव ने बताया कि बाजार सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को लगाया जाएगा। दुकानदारों और ग्राहकों के लिए बैठने, पीने के पानी और सफाई सहित जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बाजार में पशुओं का नखासा भी शुरू कराया जाएगा। इससे किसानों और पशुपालकों को गाय-भैंस की खरीद-बिक्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह यादव, पविजेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव, डॉ. जीराज यादव, उदेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद