फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी की तलाश के नाम पर इंस्पेक्टर बनकर की गई ठगी

Wed, 16 Sep 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के लापता होने के बाद उसके पिता से 16 हजार रुपये की ठगी की गई है। ठग ने खुद को हाफिजगंज थाना प्रभारी बताकर किशोरी की तलाश करने का झांसा दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण की बेटी 12 सितंबर की रात अपने कमरे से गायब हो गई थी। पिता का आरोप है कि देवदत्त नाम का युवक अपने भाई, पिता और मां की मदद से उसे बहलाकर ले गया। किशोरी का पता न चलने पर उसकी मां ने 14 सितंबर को हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद किशोरी के पिता को एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को थाना प्रभारी राजीव यादव बताया। ठग ने किशोरी का ठिकाना दिल्ली में होने का दावा किया। उसने टीम भेजने के खर्च के लिए 16 हजार रुपये मांगे। ठग ने एक क्यूआर कोड भी भेजा। पिता ने थाना प्रभारी समझकर 15 सितंबर को क्यूआर कोड के जरिये रकम भेज दी।
ठग ने मांगे और रुपये, तब हुआ संदेह

रकम मिलने के कुछ देर बाद ठग ने दोबारा फोन किया। उसने किशोरी के पिता से 31 हजार रुपये और मांगे। इस पर पिता को संदेह हुआ। उन्होंने जानकारी की तो उन्हें ठगी का पता चला। घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। अब पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


- पुलिस या किसी अन्य प्रभावशाली व्यक्ति के नाम से रुपये मांगने के मामले आते रहते हैं। जागरुक लोग ठगों की बातों में कभी नहीं आते। इस तरह की ठगी से आम जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लापता किशोरी की तलाश जारी है।- मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें