फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेट्रोमोनियल साइट पर दरोगा बताकर दोस्ती, बरेली की शिक्षिका से लाखों ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रोमोनियल साइट पर मिले उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवक ने खुद को दरोगा बताकर बारादरी इलाके की शिक्षिका को शादी का झांसा दिया। काशीपुर में मकान खरीदने का बहाना बनाकर लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

शिक्षिका ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी मेट्रोमोनियल साइट पर उत्तराखंड काशीपुर निवासी रितिक कंबोज से जान पहचान हुई। रितिक ने खुद को दरोगा बताया। रितिक ने मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की जरूरत बताई। 25 फरवरी को रितिक कार से आया और युवती को बैंक ले जाकर खाते से दस लाख रुपये निकलवाए। इसके बाद रितिक युवती को गाजियाबाद ले गया और आर्य समाज मंदिर में शादी कर वापस बरेली छोड़ गया।
26 फरवरी को दस लाख रुपये मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए मांगे। युवती ने मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने को कहा तो रितिक राजी हो गया। इस पर युवती ने आरटीजीएस के जरिये दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद रितिक ने रजिस्ट्री न हो पाने का बहाना बना दिया। रितिक ने कई दिनों तक युवती से बात नहीं की। नौ मार्च को बात हुई तो तबीयत खराब होने का बहाना बनाया।
विज्ञापन

रितिक ने चाचा द्वारा प्लांट लगाने के लिए ढाई लाख की जरूरत बताई। युवती ने ढाई लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि रितिक पहले से शादीशुदा है। रितिक ने धोखाधड़ी कर साढ़े बाइस लाख रुपये ठग लिए। रितिक पिस्टल लेकर चलता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें