फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कालीबाड़ी मंदिर के शिखर पर चढ़ा सिरफिरा, 40 मिनट तक किया ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कालीबाड़ी मंदिर के शिखर पर रविवार रात एक सिरफिरा चढ़ गया। उसने करीब 40 मिनट तक ड्रामा किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा। नीचे उतरने के बाद भी वह हंगामा करता रहा। फिलहाल उसे बारादरी थाने की हवालात में रखा गया है। युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात कालीबाड़ी मंदिर में आरती के बाद कपाट बंद हो गए। रात करीब 10 बजे लोगों की नजर मंदिर की तीन चोटियों (शिखर) में एक पर गई तो गहरे आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए युवक शिखर पर खड़ा दिखा। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नीचे उतरने के लिए कहा तो वह कूदने की धमकी देने लगा।
वह जय माता दी और जय श्री राम के नारे भी लगा लगा था। रात 10:30 बजे बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। छत से शिखर तक गईं सीढ़ियों से दो सिपाही स्थानीय लोगों को साथ लेकर शिखर पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे युवक को उतारा गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कालीबाड़ी का ही रहने वाला है। हलवाई का काम करने के साथ ही वह मजदूरी पर ई-रिक्शा भी चलाता है। पिछले कुछ दिनों से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ की रही है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें