फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गौटिया अजमतगंज के प्राथमिक विद्यालय में लटका मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज स्थित गौटिया अजमतगंज के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 40 विद्यार्थियों का भविष्य राम भरोसे है। इसके मुख्य द्वार पर शनिवार सुबह 9:30 बजे ताला लटका मिला। ग्रामीणों ने शिक्षक की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालय में पांच माह से केवल एक शिक्षामित्र मोरपाल पढ़ा रहे हैं। प्रधानाध्यापक सचिन मुरारी शर्मा को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) बनाए जाने के बाद से वह अनुपस्थित हैं। सहायक अध्यापक अनीता रानी रस्तोगी को इंचार्ज प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन वह भी पांच माह से मातृत्व अवकाश पर हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बताया। ग्रामीणों ने शिक्षकों को तैनात करने की मांग उठाई है। संवाद

शिक्षामित्र मोरपाल को नोटिस जारी कर दिया गया है। उनका वेतन रोक दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें