फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्यामगंज से खुर्रम गौटिया तक बिछेगी मोटी डीआई पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क चौड़ीकरण के बाद बीच में आ रही पानी की पाइपलाइन को अब किनारे शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम का जलकल विभाग श्यामगंज से खुर्रम गौटिया चौराहे तक मोटी डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइपलाइन बिछवाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

योजना के तहत श्यामगंज से बांसमंडी, परतापुर चौधरी, मालियों की पुलिया होते हुए खुर्रम गौटिया चौराहे तक पाइपलाइन डाली जाएगी। दरअसल, शहर में कई सड़कों का चौड़ीकरण होने के बाद पुरानी पाइपलाइन सड़क के बीच में आ गई है। इस पर भारी वाहनों का दबाव पड़ने से पाइप क्षतिग्रस्त होते हैं और लीकेज की समस्या बनी रहती है। इससे पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है।
नई डीआई पाइपलाइन सड़क के किनारे डाली जाएगी। इससे वाहनों का सीधा दबाव नहीं पड़ेगा। इसकी एक अन्य खासियत यह है कि पुराने जर्जर पाइपों की तुलना में इसमें जंग लगने की समस्या कम होती है। इससे घरों तक पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्या ने बताया कि पाइपलाइन का टेंडर करा दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कराकर निर्धारित छह माह की अवधि में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें