फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटेल चौक पर दिखेगी देश के शौर्य और कृषि संस्कृति की झलक

Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट होते शहर के प्रमुख स्थल पटेल चौक पर अब देश की सेनाओं के पराक्रम और किसानों की मेहनत की झलक दिखेगी। नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पटेल चौक पर भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना के जवानों और देश की पहचान किसान की 6.5 फुट ऊंची प्रतिमाएं लगाने की योजना तैयार की है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ये प्रतिमाएं जहां लोगों में देशप्रेम की भावना जगाएंगी, वहीं भारत की मिट्टी की महक और ग्रामीण संस्कृति का अहसास भी कराएंगी।
विज्ञापन


नगर निगम की इस पहल के पीछे शहर में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को मुख्य वजह माना जा रहा है। इसी के मद्देनजर निगम अब पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने और शहर की खूबसूरती को निखारने में जुटा है। इन प्रतिमाओं के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि जल्द ही इन्हें पटेल चौक के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। इससे न केवल शहर का स्वरूप बदलेगा, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगा।
आस पास होगी साज-सज्जा
पटेल चौक को और सुंदर बनाने के लिए आसपास की दीवारों पर साज-सज्जा की जाएगी। रंग-बिरंगी पेंटिंग समेत शौर्य को दिखाते हुए चित्र बनाए जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद पटेल चौक की सुंदरता देखते ही बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें