उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक दल
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में उत्तराखंड जन कल्याण समिति की ओर से लगने वाले उत्तरायणी मेले का शुभारंभ रंगयात्रा से होगा, जो सुबह नौ बजे कोतवाली के सामने स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क से शुरू होगी। इसका विशेष आकर्षण शौका समाज का आकर्षक नृत्य एवं उत्तराखंड का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य आदि होंगे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह यात्रा मेला स्थल पहुंचेगी।
यात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर पहाड़ की छठा देखने को मिलेगी। उत्तराखंड वाद्य यंत्र, ढोल नगाड़े, मसक बीन, रणसिंगा, हुड़का व छोलिया नृत्य लोकगीतों की धूम रहेगी। मेले का स्टॉलों के एक किनारे पर जहां खान पान के लिए फूड स्ट्रीट बनाई गई है। यह सेल्फी प्वाइंट के साथ स्वास्थ्य संबंधी स्टॉल भी लगाए गए है।
समिति के महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि इस बार युवा उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। वहीं देवभूमि के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रसिद्ध गायक और गायिकाएं मेले में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
मेले में पिथौड़ागढ़, हल्द्वानी आदि से कलाकारों के पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष अमित पंत ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, उत्तराखंड के छात्र- छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा।