फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ‘भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे की काट है सपा का पीडीए फाॅर्मूला’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडा की काट सपा का पीडीए फाॅर्मूला ही है। ऐसे में अगर सत्ता में वापसी करनी है तो बूथ स्तर पर पीडीए को संगठित करना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा की जिला और महानगर इकाई की संयुक्त बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने यह बात कही। सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि पीडीए का उद्देश्य गली-गली लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा जनता को धर्म की राजनीति में उलझा कर असली मुद्दों से भटकाना चाहती है। हम बूथ स्तर पर भाजपा के नफरती चेहरे को जनता के सामने लाएंगे।
पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि जनता को बेहतर योजनाओं का लाभ मिले, नौजवानों को रोजगार मिले, किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य मिले।
इसके लिए जरूरी है कि जनता के दुःख-दर्द को समझने वाली सरकार उत्तर प्रदेश में बने। बैठक में पूर्व विधायक सुल्तान बेग, आरके शर्मा, विजय पाल सिंह ने मतदाता सूची पर भी ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें