बाकी आरोपियों के भी जुड़ेंगे नाम
किला थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उन्होंने बृहस्पतिवार को केवल मामला टालने की कोशिश की। देर रात ही यह प्रकरण अधिकारियों की जानकारी में आ सका। एसएसपी के निर्देश पर सीओ टू का काम देख रहीं एएसपी सोनाली मिश्रा ने शुक्रवार को छात्रा को बुलाकर बयान दर्ज किए।
हालांकि उससे पहले ही रिपोर्ट दर्ज हो चुकी थी। सोनाली मिश्रा ने बताया कि छात्रा के माता पिता को दूसरे लड़कों के नाम नहीं पता थे, शायद इसलिए वह नाम छूट गए। अब छात्रा के बयान के मुताबिक बाकी के नाम शामिल कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल साहिब को हिरासत में ले लिया है।
छात्रा को चौकी पर बैठाया, शोहदों का नाम बचाया
आरोप है कि किला चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बृहस्पतिवार को घटना के बाद शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय शिकायत करने आई छात्रा को ही चौकी पर बैठा लिया। इसकी भनक जब संगठन के लोगों को लगी तो वह चौकी पहुंच गए। हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सागर छात्रा के परिजनों को लेकर चौकी पहुंच गए। फिर यह लोग छात्रा को लेकर किला थाने गए।
छात्रा ने यहां बयान दिया कि वह कक्षा आठ की छात्रा है। स्कूल जाते समय छह-सात लड़के उससे परेशान करते हैं। उसे देखकर गाना गाते और हाथ पकड़ते हैं। एक शोहदे व उसके परिजनों ने उनको धमकाया कि किसी पुलिसवाले को बुला लो, हम नहींं डरते हैं। संगठन के लोगों ने हंगामा किया तो किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने रिपोर्ट तो लिखवाई, लेकिन साहिब के बाकी साथियों का नाम बचा दिया गया। जबकि वायरल वीडियो में छात्रा इनके नाम भी लेती सुनाई दे रही है।