फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में मोबाइल पर बात करने से डांटा तो युवती ने जहर खाकर दी जान

Mon, 03 Apr 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी का एक युवक से परिचय था। वह उससे मोबाइल पर बात करती थी। उन्होंने युवक पर उकसाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने जहर खाकर जान दे दी। रात में मोबाइल पर बात करते वक्त मां ने उसे डांट दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को एक युवक परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रजऊ परसपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव की युवती रविवार रात मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी उसकी मां ने उसे देख लिया और डांट लगा दी। इससे आहत होकर युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे युवती के पिता ने आरोप लगाया कि एक युवक बेटी को परेशान कर रहा था। उसी से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है, पोस्टमार्टम करा लिया गया है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी गई है पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें