फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में 300 दर्शक क्षमता वाली दीर्घा बनेगी, क्रिकेट पिच भी सुधरेगी

Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपने बहुद्देशीय क्रीड़ा मैदान में 300 दर्शकों की क्षमता वाली नई दीर्घा का निर्माण करेगा। इसके साथ ही क्रिकेट पिच को भी ठीक किया जाएगा। विश्वविद्यालय इस मैदान को व्यावसायिक रूप से भी खेल प्रेमियों को उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन




मीडिया सेल के अनुसार यह प्रस्ताव क्रीड़ा परिषद की आगामी बैठक में रखा जाएगा। नई दीर्घा हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के दर्शकों के लिए बनाई जाएगी। इसे बहुद्देशीय मैदान में बाड़ के पास तैयार किया जाएगा। क्रिकेट पिच की मिट्टी को दोबारा ठीक किया जाएगा। पहले इस्तेमाल की गई काली मिट्टी समतल नहीं थी। पिछले दीक्षांत समारोह के लिए जल्दबाजी में बिना पिसी मिट्टी का उपयोग किया गया था। अब पूरी मिट्टी निकालकर उसे पीसकर नई पिच तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ ने बताया कि वर्तमान में खेलों के दौरान दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है।
नई दर्शक दीर्घा से खेल प्रेमियों को सुविधा मिलेगी। क्रिकेट पिच की गुणवत्ता में सुधार से खिलाड़ियों को बेहतर खेल का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय लगातार अपनी खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है। इन प्रयासों से परिसर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें