फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
फसल की सिंचाई करने गए किसान की करेंट लगने से मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव शिवपुरी में मक्के की फसल की सिंचाई करने गए किसान विनोद कुमार (25) की करंट लगने से मौत हो गई। विनोद के बड़े भाई मनोज ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे उनका छोटा भाई विनोद कुमार मक्के की फसल की सिंचाई करने गया था। तभी खेत के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन के पोल की अर्थिंग के लिए जमीन में लगे तार से उनके खेत में जानवरों से सुरक्षा के लिए लगे कंटीले तार में करंट उतर आया।
जब उनका भाई उधर गया तो करंट की चपेट में आ गया। गांव का एक व्यक्ति जब उधर गया तो उसने विनोद को तार के ऊपर पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन विनोद को निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम को मनोज ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतक के एक छोटी बच्ची है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें