फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई वाले फैला रहे हैं वायरस!

Fri, 15 Jan 2016 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एफएमडी वायरस को लेकर आईवीआरआई और पशु चिकित्सा विभाग में ठन गई है। लैब से वायरस निकलकर फार्म में पहुंचने की आशंका जताए जाने के बाद सफाई में आए आईवीआरआई ने गांवों और शहर की डेयरियों में वायरस तलाशने के लिए अपनी टीमें दौड़ाई हैं, उस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने एतराज जताया है। डीएम से इसकी शिकायत कर कहा है कि अब आईवीआरआई वाले अपने फार्म से निकालकर वायरस को पूरे जिले में फैला रहे हैं। डॉ. एसके वर्मा ने यह भी आशंका जताई है कि हो सकता है कि अब तक यह वायरस जिले में फैल भी चुका हो। इसके लिए अब वह सैंपल कलेक्ट करवाएंगे। उन्होंने आईवीआरआई निदेशक को भी पत्र लिखकर कहा है कि संस्थान कैंपस से बाहर जिले में पशुओं के सैंपल लेने का अधिकार पहले तो आईवीआरआई को नहीं है और अगर सैंपल लेने भी हैं तो पहले पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करना चाहिए था लेकिन ऐसा न करके सीधे सैंपल लेने से यह वायरस फील्ड में फैल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अब जिले में वायरस फैलता है तो उसके लिए उनका विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन

आईवीआरआई की टीमें फील्ड में वायरस की तलाश को लगातार दौड़ रही हैं। बृहस्पतिवार को भी टीमों ने शहर की कुछ अन्य डेयरियों में जाकर पशुओं के सैंपल लिए। गांवों में भी टीमें गईं। आंवला क्षेत्र के एक गांव में भी टीमों ने दौरा किया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि फील्ड से काफी पशुओं के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें वायरस होने की आशंका है। वैज्ञानिक तौर पर पुष्टि के लिए शुक्रवार को ये सैंपल मुक्तेश्वर लैब में भिजवाए जाएंगे।

दो बछड़ों की मौत, सात पहले ही मर चुके थे
बरेली। आईवीआरआई के पशु फार्म में फैले एफएमडी वायरस का सच सामने आने लगा है। । बृहस्पतिवार को दो बछड़ों की मौत का खुलासा हो गया। अब संस्थान मान रहा है कि फार्म में सात पशुओं ने पहले ही दम तोड़ दिया था। एक और संक्रमित पशु मिलने से खलबली मची हुई है। यह स्थिति तब है, जब 35 वैज्ञानिकों की टीम 24 घंटे फार्म में पशुओं की निगरानी को लगी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि संस्थान के संयुक्त निदेशक वीके गुप्ता ने दावा किया कि फार्म में वायरस पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। एक को छोड़कर अन्य कोई भी पशु एफएमडी वायरस से संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें