फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरूनगला में 90 लाख रुपये से बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरूनगला में 90 लाख रुपये से नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनाया गया है। दावा है कि जल्द ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीए की ओर से बीसलपुर रोड का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। नाले के बराबर में खोदाई कर उसमें गिट्टी आदि बिछाकर उसको समतल करने के लिए वाइब्रेटर चलाने से नाले की दीवार टूट गई। मकान, दुकानों को गिरने से रोकने के लिए नींव के नीचे बल्लियां लगाई गईं। पुलिस की मदद से आस-पास के मकानों को खाली भी कराया गया है।
विज्ञापन

यहां नाला निर्माण की कवायद लंबे समय से चल रही है। हादसे के बाद अब नगर निगम जागा है। निगम पुर्ननिर्माण व मरम्मत के लिए आपातकालीन मद से 90 लाख रुपये खर्च करेगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि आरसीसी नाला बनाया जाएगा ताकि भविष्य की दिक्कतों से भी छुटकारा पाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें