फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलास नगरा क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से कटीं एक दर्जन बकरियां

विज्ञापन
मालगाड़ी का दुनिया में सबसे ताकतवर इंजन होने का दावा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिलपुर स्टेशन के स्टाफ ने साफ किया ट्रैक, एक घंटे बाधित रहा रूट
विज्ञापन

बरेली। हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक दर्जन बकरियां मालगाड़ी के नीचे आकर कट गईं। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, जिससे ट्रेन पटरी से उतरने से बाल-बाल बच गई। उधर, बकरियों का मालिक मौका देखकर भाग गया। बिलपुर स्टेशन के स्टाफ ने किसी तरह से ट्रैक से मांस के लोथड़े हटाकर ट्रैक साफ किया। इस दौरान करीब एक घंटे बरेली-लखनऊ रूट बाधित रहा।
शुक्रवार शाम बजे हुलासनगरा गांव का उमेश यादव जंगल से बकरियां चराकर लौट रहा था। उसके पास करीब एक दर्जन बकरियां थीं। सभी बकरियां जब पटरी पार कर रही थीं तो उसी समय बरेली की ओर से मालगाड़ी आ गई। तेज गति से आती ट्रेन को देखकर उमेश यादव भाग गया। ट्रेन सभी बकरियों को काटती हुई चली गई। बिलपुर के स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी, जिसके बाद मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया। स्टेशन पर मौजूद स्टाफ ने किसी तरह से मांस के लोथड़े पटरी से हटाए। इस दौरान करीब एक घंटे ट्रेन का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि कई बार ग्रामीण और पशु पालकों को चेतावनी दी जा चुकी है, बावजूद इसके पटरियों से जानवरों का गुजरना बंद नहीं हो रहा। जल्द ही बकरी मालिक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही हुलास नगरा क्रॉसिंग पर दो नील गाय कट गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें