बिशारतगंज। सड़क पर अचानक कुत्ते के आ जाने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरे साथियों को मामूली चोटें आई हैं।
घायल छोटे और सौरभ ने बताया कि वह अपने गांव भिंडौरा के 45 वर्षीय शब्बीर खान के साथ मंगलवार शाम पांच बजे बाइक से देवचरा जाने के लिए निकले। रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसके बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे शब्बीर गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले रास्ते में शब्बीर ने दम तोड़ दिया। संवाद
महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड़ पर मंगलवार शाम में बकरी लेकर अपने घर जा रही महिला को बाइक चालक ने बस ई ईंट भट्ठे के पास टक्कर मार दी। इसमें महिला, बाइक चालक एवं पीछे बैठे चालक के पिता गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार चंद्रकली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी बस ई थाना शाही शाम पौने सात बजे धनेटा-शीशगढ़ रोड अपनी बकरी को लेकर घर जा रही थी। तभी तभी बाइक चालक पप्पू एवं बाइक पर पीछे बैठे उसके पिता कल्यानराय निवासी जियानगला थाना शेरगढ़ की उससे टक्कर हो गई। दुनका चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद