फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावत खाकर लौट रहे ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां । कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंत नगर जागीर में शुक्रवार शाम दावत खाकर लौट रहे ग्राम प्रधान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बसंत नगर जागीर ब्लाॅक दमखोदा के ग्राम प्रधान झमनलाल शाम को पड़ोस के गांव से दावत खाकर लौट रहे थे कि करीब 9:30 बजे गांव के ही अर्जुन, चंद्रपाल, तुलाराम, सुंदरलाल, उमेश कुमार, कमल कुमार ने ग्राम प्रधान को घेर कर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी चीखपुकार सुन गांव के ही कुछ लोग पहुंचे गए, जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान पुलिस के पास पहुंचे।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर अर्जुन, चंद्रपाल, तुला राम, सुंदरलाल उमेश कुमार, कमल कुमार के खिलाफ एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें