फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कप्तान के आदेश पर किशोरी को फुसलाकर ले जाने व नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिचित युवक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। आए दिन बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी कई बार आते-जाते वक्त बेटी के साथ छेड़खानी भी की। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर वे लोग उल्टे लड़ाई के लिए आमादा हो गए और घर में घुसकर मारपीट भी की।
विज्ञापन

आरोपियों से परेशान होकर महिला बेटी को लेकर दिसंबर महीने में कहीं बाहर चली गई और वहां पर मजदूरी करने लगी। इसके बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया और बेटी को फुसलाकर ले गया। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। एक दिन बाद किशोरी बदहवास हालात में घर पर पहुंची। सारी बात अपनी मां को बताई। 27 फरवरी को जब महिला बेटी के साथ गांव लौटी तो अगले दिन आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया और मारपीट करते हुए किशोरी को खींचकर ले जाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, तब से परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

मामले में एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी नानू समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें