दुधवा नेशनल पार्क की भूमि में तेज आवाज के साथ दरार पड़ गई। जंगल का यह क्षेत्र आदिवासी थारू जनजाति के गांव बजाही के करीब है। जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। घटना के बाद पार्क अधिकारियों को खबर दी गई, जिस पर वह भी हैरत में पड़ गए और उच्चाधिकारियों को खबर दी।
दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डाएरेक्टर मनोज सोनकर ने कहा कि दरार पड़ने का मामला संज्ञान में है और दुधवा रेंजर को निर्देश दिए गए है कि वह जांच कर अपनी रिपोर्ट दें।