फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीएम डिग्री कॉलेज में धरा गया एक नकलची

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

पर्ची से नकल कर रहा था छात्र, फ्लाइंग स्क्वाड ने दबोचा

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 31 केंद्रों पर चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला थम नहीं रहा है। तमाम सख्त निर्देश और कार्रवाई के बाद भी छात्र नकल से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी जेपीएम डिग्री कॉलेज में विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने एक नकलची पकड़ा और उसे यूएफएम में बुक कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने बरेली मंडल के तमाम परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल रहे डॉ. रामबाबू सिंह और डॉ. विमल कुमार ने पहले खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षाओं संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उसके बाद टीम जेपीएम डिग्री कॉलेज पहुंची। जहां एक छात्र परीक्षा में नकल करते मिला। उसे पकड़कर यूएफएम में बुक कर दिया। इसके बाद उड़ाका दल गन्ना उत्पादक पीजी महाविद्यालय बहेड़ी पहुंचा और परीक्षा का निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र व्यवस्थापक से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें