फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुध बाजार पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, नपा ने संचालक को भेजा पत्र

Thu, 19 Feb 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सहोद्रा देवी स्कूल का प्रधानाचार्य द्वारा फर्जीवाड़ा, फीस लेने के बाद भी 10 वीं व12वीं की छात्र
विज्ञापन
- नियमों का उल्लंघन करके बस्ती में लगाई जा रही थी बाजार, जाम में फंसने से लोग थे परेशान
विज्ञापन


फरीदपुर। नियमों का उल्लंघन करने पर नगर पालिका ने साप्ताहिक बुध बाजार को अवैध घोषित करते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बाजार अव्यवस्थित होने के कारण लोगों-विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। एंबुलेंस आदि जाम में फंस जाती थीं। शिकायतें मिलने पर नपा ने संचालक को पहले भी नोटिस भेजा था। संचालन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, नपा ने निर्णय किया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि 2022 में नियम व शर्तों का पालन सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक बुध बाजार लगाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। अव्यवस्थित रूप से बाजार लगने से जाम लगता था, जिससे जरूरतमंद तक आपातकालीन सेवा पहुंचाने और लोगों-विद्यार्थियों को परेशानी होती रही। कई शिकायतें मिलने के बाद संचालक को नोटिस भेजा गया। संचालक ने हाईकोर्ट में नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने नगर पालिका को स्पष्ट कारण बताते हुए निर्णय करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने संचालक को भेजे पत्र में बताया कि जून 2022 में संचालक को साप्ताहिक बुध बाजार लगाने के लिए 31 मार्च 2023 तक अनुमति दी गई थी। संचालक से बाजार लगाने के लिए अग्निशमन विभाग और पुलिस से अनापत्ति पत्र प्राप्त करके नपा को देने का आदेश दिया था। जांच में सामने आया कि अग्निशमन विभाग का अनापत्ति पत्र रेजिडेंशियल (रिहायशी) के लिए है, जबकि उपयोग वाणिज्यिक तौर पर किया गया। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक ने बाजार में जाकर जांच की, वहां सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। दुकानदार और ग्राहकों के लिए शुद्ध पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी नहीं की गई। पार्किंग व्यवस्था भी नहीं थी। बाजार में एकत्रित कूड़े का भी निस्तारण नहीं किया जा रहा था। नियमानुसार, बाजार बस्ती से दूर होनी चाहिए, लेकिन बुध बाजार बस्ती के बीचोबीच में लगाई जा रही थी, जो परेशानी का सबब बनती रही।

सहोद्रा देवी स्कूल का प्रधानाचार्य द्वारा फर्जीवाड़ा, फीस लेने के बाद भी 10 वीं व12वीं की छात्र

सहोद्रा देवी स्कूल का प्रधानाचार्य द्वारा फर्जीवाड़ा, फीस लेने के बाद भी 10 वीं व12वीं की छात्र

सहोद्रा देवी स्कूल का प्रधानाचार्य द्वारा फर्जीवाड़ा, फीस लेने के बाद भी 10 वीं व12वीं की छात्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें