फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवचरा में फूल मंडी, चौबारी के पास बनाया जाए बस अड्डा

Thu, 19 Feb 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने देवचरा में फूल मंडी बनाने के साथ ही निर्माणाधीन रिंग रोड के किनारे चौबारी के पास बस अड्डा बनाने की मांग की है। इसके साथ ही चौबारी पर खाली पड़े नवोदय विद्यालय के भवन में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को शिफ्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि क्षेत्र के नौगवां ठाकुरान, सिरसा, दलपतपुर, सिंधा, कटका भारत, नगला, बल्लिया, नकटपुर सहित अन्य गांवों में फूलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है। देवचरा में मंडी बनने से किसानों को उपज बेचने में सहूलियत होगी।
चौबारी पर नवोदय विद्यालय के पुराने भवन की जगह खाली है। शहर के बांसमंडी में बना राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में चौबारी पर नई बिल्डिंग बनाकर यहां राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि चौबारी के पास बस अड्डा बनने से क्षेत्र के लोगों को बदायूं, आगरा, कासगंज, मथुरा की बस पकड़ने के लिए कई किलोमीटर का उल्टा फेरा नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें