फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक के सिर पर मारी बोतल हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराब के नशे में हुड़दंगियों ने जमकर बवाल काटा। बहनोई से बात कर रहे युवक के सिर पर बियर की बोतल मार दी और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बारादरी पुलिस ने आठ-दस हमलावरों के खिलाफ हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी अभिषेक मिश्रा 27 जुलाई को डोहरा मोड़ के सामने शनि मंदिर के पास अपने बहनोई रिषभ शर्मा के साथ बैठकर बात कर रहे थे। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वहां जगतपुर का कृष्णा प्रजापति आकर गाली देने लगा। अभिषेक ने गाली देने का विरोध किया। नाराज कृष्णा और उसके साथ आए युवकों ने अभिषेक के सिर पर बियर की बोतल मार दी। अभिषेक और उनके बहनोई पर सरिया और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
अभिषेक के सिर में खुली चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले कृष्णा और उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस विवेचना के दौरान जानलेवा हमले की धारा बढ़ा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें