फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य से वार्ता विफल, हड़ताल जारी

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रबंध समिति की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन भी किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को प्राचार्य से वार्ता विफल रहने के बाद अब कर्मचारी डीएम से मिलकर वेतन बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

वेतन वृद्धि, वर्दी, ईपीएफ और बोनस आदि की मांग को लेकर बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार को प्राचार्य की ओर से कर्मचारियों को वार्ता के लिए नोटिस मिला। इसमें कहा गया कि नोटिस मिलने के बाद भी वार्ता के लिए न आने पर वह विधिक कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद कर्मचारी प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से मिलने पहुंचे। प्राचार्य ने उनसे कहा कि कर्मचारियों की छंटनी और वेतन वृद्धि की बात पहले ही हो चुकी है। ईपीएफ मामले में पीएफ कार्यालय से बातचीत की जाएगी। कॉलेज के पास धन एकत्र होते ही वर्दी की व्यवस्था कर दी जाएगी। कर्मचारियों ने कहा है कि आठ हजार रुपये की मांग गलत नहीं है। सिक्योरिटी गार्ड को इतने रुपये दिए जा सकते हैं तो फिर कर्मचारियों को क्यों नहीं। वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारी फिर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर प्रबंध समिति के अध्यक्ष (डीएम) से मिलेंगे। हड़ताल को अंबेडकर छात्र सभा, समाजवादी छात्र सभा, एसएफआई, परिवर्तन कामी छात्र संठन, ट्रेड यूनियंस, बीमा कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। धरने में विजयवीर, जितेंद्र मिश्र, विमेलश, बीना, राजकुमार, वीरेंद्र वाल्मीकि, पूरन वाल्मीकि, पप्पू शर्मा, सादमा बी, वंश गोपाल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें