फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेहरा गॉव में कांवड़ की नई परंपरा रोकने को फोर्स तैनात

Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। यादवों और मुसलमानों की दोस्ती तोड़ने के लिए मनेहरा गॉव में उपद्रव की नई जमीन तैयार की जा रही है। कॉवड़ यात्रा की नई परम्परा को लेकर यहां शुक्रवार को तनाव बढ़ने लगा तो पीएसी और कई अन्य थानों का फोर्स तैनात कर दी गई, दुनका में फ्लैग मार्च के लिए फेजी गई फोर्स भी बुलानी पड़ी। गॉव के प्रमुख रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है ताकि कॉवड़िए शक्ति प्रदर्शन की कोशिश न करें।
विज्ञापन

प्रधान मंजूर हसन नें 30 जुलाई को डीएम एसएसपी व एसडीएम सदर से नई परम्परा के तहत कॉवड़ यात्रा गुरूवार को कॉवड़ यात्रा निकाले जानें की सूचना लिखित में दी थी। पुलिस प्रशासनिक अफसरों के निर्देशन पर कॉवड़ यात्रा रोकनें के लिए डेढ़ सेक्सन पीएसी व वहेडी देवरनिया भोजीपुरा थानें की फोर्स आज प्रात: 6 बजे ही लगा दी गई थी। नायब तहसीलदार विजय यादव और प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा एसएस यादव गॉव में डेरा डाले हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा एसएस यादव नें बताया कि 30 जुलाई की शाम को जव वह गॉव में गये और लोगों से तो गॉव के ओम प्रकाश यादव की चौपाल पर हिन्दु समुदाय के लोगों नें एक मीटिगं की गॉव वालों नें लिख कर दिया कि वे वह कॉवड़ यात्रा लेकर नहीं जा रहे है । उधर ग्राम प्रधान नें गुरूवार की शाम को फिर डीएम एसएसपी को सूचना दी कि कॉवड़ यात्रा शुक्त्रस्वार की प्रात: जायेगी। इसके लिए चन्दा भी एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर कावंड की तैयारी कर रहे लोगों का कहना है कि वे जिस रास्ते से अपनी कॉवड़ यात्रा निकालना चाह रहे थे उस रूट पर दूसरे समुदाये के किसी भी व्यक्ति का कोई घर नही है फिर भी पुलिस प्रशासन नें पावन्दी लगा दी। दूसरे समुदाये के लोगों का आरोप है कि गॉव में गत वर्ष बारवफात के जुलूस को नये रूट पर नहीं निकलने दिया गया था इसलिए कांवड़ की भी नई परंपरा नहीं पड़नी चाहिए।
साठ लोग पॉच पॉच लाख के मुचलके पर पावंन्द
भोजीपुरा। मनेहरा गॉव के दोनाें समुदायों के बीच टकराव की स्थिति देख पुलिस ने दोनाें समुदायाें के 30 -30 लोगों को 5-5 लाख के मुचलके से पावंद करा दिया है। प्रभारी निरीक्ष भोजीपुरा एसएस यादव नें वताया कि सभी को सम्मन गुरूवार को ही तामील करा दिये हैं। यदि किसी भी समुदाय की तरफ से फसाद किया गया तो उक्त जमानत राशि की आरसी कटवा कर वसूली करवाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें