फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की जन अदालत कल

Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अक्सर हमारे मन में अपने मोहल्ले या वार्ड की समस्याओं पर सवाल उठते हैं। हम उन सवालों के जवाब चाहते हैं लेकिन अफसरों तक पहुंच न पाने की वजह से ये सवाल मन में ही दबे रह जाते हैं और उस समस्या का समाधान नहीं हो पाता। शहर की किसी भी समस्या पर उठने वाले सवालों का समाधान कराने के लिए अमर उजाला अफसरों को जनता से सीधे रूबरू कराने जा रहा है। जन अदालत में अफसर सामाजिक संगठन, पार्षद या जन सामान्य की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। यह जन अदालत अमर उजाला सभागार में रविवार अपराह्न चार से पांच बजे तक लगेगी। इसमें नगर आयुक्त जनता से रूबरू होकर जन समस्याओं से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन

पंचायती राज की अवधारणा को मजबूत करते हुए अमर उजाला ने गांवों में चौपालों के आयोजन की परंपरा शुरू की थी। इसमें जिला, तहसील और ब्लाक के अफसरों को पंचायत में बुलाकर समस्याओं का समाधान कराया जाता था। चौपाल की सफलता से उत्साहित होकर शहरवासियों की समस्या समाधान कराने के लिए ‘जन अदालत का आयोजन’ कराने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में पहली जन अदालत रविवार अपराह्न चार से पांच बजे तक लगेगी। इसमें नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव जन सामान्य द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। इसमें वार्डों के पार्षद, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी या जन सामान्य के लोग अपने इलाके की नगर निगम संबंधी समस्या को लेकर लिखित में लाकर अपने सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें