फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़गंज में किसान के घर डाका

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना इज्जतनगर इलाके के पहाड़गंज में किसान के घर करीब नौ बदमाशों बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवारवालों को बंधक बनाकर बदमाश करीब दो घंटे तक लूटपाट करते रहे। किसान की विवाहित बेटी के जेवर, पांच हजार की नकदी के अलावा दो भैंस भी बदमाश लूट ले गए। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम पहाड़गंज निवासी हरीश चंद्र मध्यम वर्गीय किसान हैं। उनके घर के पास ही श्यामाचरन का मकान है। इन दिनों श्यामाचरन धान की रोपाई करने के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। उसी के घर की छत से चढ़कर रविवार की रात एक बजे असलहों से लैस करीब नौ बदमाश हरीश चंद्र की छत पर चढ़ आए। चार बदमाशों ने छत पर सो रहे हरीश चंद्र के दामाद हरवेश और पुत्री माहेश्वरी को छत पर ही बंधक बना लिया। बाकी बदमाशों ने छत से नीचे उतरकर बरामदे में सो रहे हरीश चंद्र और उनकी पत्नी सरस्वती देवी को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। संदूक का ताला तोड़कर बदमाशों ने उसमें रखा हरीश चंद्र की विवाहित पुत्री महेश्वरी देवी का जेवर हसुली, खड़ुुआ, सोने के कुंडल, टीका और चालीस साड़ियां लूट लीं। घर में रखे पांच हजार रुपये भी बदमाशों ने लूट लिए। इसके अलावा बदमाश हरीश चंद्र की दो भैंस भी टाटा मैजिक में भरकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद हरीश चंद्र का परिवार बंधनमुक्त हुआ और शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। इज्जतनगर पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की है।

दामाद को लूट ले गए बदमाश
हरीश ने अपनी पुत्री महेश्वरी का विवाह थाना जरीफनगर (बदायूं) के गांव रसूलपुर निवासी हरवेश के साथ 14 जून को किया था। शादी के छह दिन बाद हरीश महेश्वरी को उसकी ससुराल से विदा कराकर लाए थे। वह अपने साथ जेवर भी लेकर आई थी। रविवार की रात हरवेश पत्नी को लेने आए थे। बदमाशों ने उन्हें भी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें