फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर, बम-बम से गूंजी नाथ नगरी

Tue, 15 Jul 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सावन के पहले सोमवार पर नाथ नगरी चारों तरफ बम-बम भोले की गूंज रही। शिवालयों में उमड़े भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवरियों के जोश ने तो माहौल को शिव भक्ति से सराबोर कर दिया। नाथ मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा रहा।
सातों नाथ मंदिरों के अलावा शहर के सभी शिवालयों में तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। कतारों में सबसे आगे कांवरिए रहे। मंदिरों में सुबह से शाम तक घंटों की आवाज के बीच हर-हर, बम-बम की गूंज होती रही। मंदिर परिसरों में बेलपत्र, फूल और प्रसाद की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। दोपहर तक मंदिरों में पैर रखने की जगह नहीं थी। शाम को आरती के दौरान एक बार फिर से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन







जलाभिषेक यात्रा निकली, हुई महाआरती
- वनखंडी नाथ मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

बरेली। सावन के पहले सोमवार पर विभिन्न संगठनों ने धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
नाथ नगरी जलाभिषेक समिति के सदस्यों ने जलाभिषेक यात्रा निकाली। सुबह सात बजे भक्त गिरधारी लाल मंदिर पर इकट्ठा हुए और फिर यहां से अपने वाहनों पर निर्धारित रूट से होते हुए तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम में मनोज देवल, ब्रजवासी लाल अग्रवाल, अविनाशी लाल, आशुतोष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। शिवसैनिकों ने मढ़ीनाथ शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। इसमें महानगर सचिव संजय चंद्रा, अवधेश शर्मा, शांता लाल शर्मा, कुमार आनंद, राजू प्रजापति, महंत धर्मेंद्र गिरि, बबलू गिरि आदि शामिल हुए। त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में नीमा एसोसिएशन की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। बिहारीपुर के श्री रघुनाथ जी मंदिर में जिला ब्राह्मण सभा की ओर से सामूहिक जलाभिषेक कराया गया। अलखनाथ मंदिर परिसर में जय बाबा अलखनाथ कांवर सेवा संघ ने कांवरियों के लिए शिविर लगाया। इसमें सावन भर नि:शुल्क जलपान और ठहरने की सुविधा मिलेगी। श्री महाआरती महोत्सव आयोजन सेवा समिति ने वनखंडी नाथ मंदिर में महाआरती और सुंदर कांड का पाठ किया। इसमें डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, गौरव राजपूत, संजू रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। युवा लोधी सभा बरेली की पहली डाक कांवर ने वनखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसमें गौरव, दुर्गेश लोधी, दीपक राजपूत, रवि पांडेय, संजय कुमार, पंकज आदि का सहयोग रहा। छोटी बमनपुरी मंदिर कमेटी की ओर से पंडित विनोद शर्मा ने विधिविधान से प्रदोष पूजन कराया। धर्म प्रचार प्रदोष महामंडल के कलाकारों ने भोले का गुणगान किया। राष्ट्रीय सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सोनू ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाषनगर के वाजपेई तिराहे पर कांवरियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। तपेश्वरनाथ मंदिर परिसर में फल वितरण किया गया। इसमें आशीष सिन्हा, संजू वाल्मीकि, विशाल शर्मा, जितेद्र आदि ने व्यवस्था देखी।
विज्ञापन




मुस्लिम संगठनों ने की अनूठी पहल
बरेली। सावन मास में कांवरियों की सहूलियत के लिए मुस्लिम संगठनों ने भी पहल की है। ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मुईन सिद्दीकी नूरी ने कहा कि कौंसिल सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को कांवरियों का स्वागत कर उनके भोजन की व्यवस्था क रेगी। कौंसिल की बैठक में टिंकू, इमरान नियाजी, सरताज खां, डॉ. आरिफ नूरी आदि ने भाग लिया। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन की ओर से महानगर अध्यक्ष अफरोज मियां साथियों के साथ टीबरीनाथ मंदिर पहुंचे और पुष्पवर्षा कर कांवरियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें