फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फूंकने वाले डेढ़ हजार लोगों पर मुकदमा

Fri, 11 Jul 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी इलाके में ईंट पजाया तिराहे पर सड़क हादसे में जरी कारीगर उवैश की मौत के बाद हुए बवाल के दौरान ट्रक फूंकने के मामले में मॉडन टाउन चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने एक-डेढ़ हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया है। पुलिस के अनुसार हालात ऐसे थे कि पुलिस भीड़ से मोर्चा नहीं लेती तो थाने को भी फूंका जा सकता था।
विज्ञापन

बुधवार की रात को ईंट पजाया चौराहे पर कसाई टोला (पुराना शहर) के उवैश की ट्रक से कुचलकर मौत होने की खबर से गुस्साई भीड़ ने थाने के सामने खड़े ट्रक को फूंक दिया। दरोगा अमित सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख है कि भीड़ चालक को हवालात से निकालकर मार डालना चाहती थी। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर घायल को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। ट्रक के चालक को उन्होंने पहले ही थाने में बैठा दिया था। दूसरे चालक से उन्होंने ट्रक थाने भिजवाया था। थाने के सामने पहुंचते ही भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी।चालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह से जान बचाई। फायर टेंडर को आग बुझाने के लिए नहीं आने दिया गया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। पुलिस थाने के गेट पर खड़ी होकर भीड़ को नहीं रोकती तो थाने को फूंक दिया जाता। दरोगा की ओर से मामले में एक-डेढ़ हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ट्रक चालक को जेल भेजा
बरेली। कसाई टोला पुराना शहर निवासी जुबैर की तहरीर पर मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक का चालान करके जेल भेज दिया है।
बुधवार को देर रात जुबैर की तरफ से ट्रक चालक हारून के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया था। मुकदमे में मॉडन टाउन चौकी इंचार्ज अमित सिंह और दो सिपाहियों को भी शामिल किया गया है। दरोगा और सिपाहियों पर अभद्रता और हाथापाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें