बरेली। मंडल के चारों जिलों से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की घटना की जानकारी मिल रही है। इससे ट्रांसफार्र्मर भी फुंक रहे हैं। चोरी का तेल खुले बाजार में ऊंचे दाम पर बिक रहा है। मंडलीय बैठक में कमिश्नर ने कहा कि विभागीय लोगों की शह के बिना पर ऐसी चोरी और रैकेट का संचालन संभव नहीं। पुलिस इस रैकेट का खुलासा करे।
बैठक में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में कमिश्नर ने कहा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के साथ ही तार चोरी और कंटिया कनेक्शन के मामलों में पुलिस केस दर्ज कर बिजली विभाग के साथ साझी कार्रवाई करे। जिन थाना क्षेत्रों में ऐसे मामले सबसे ्यादा आते हैं, वहां गहनता से इसकी जांच की जाए और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने बिजली समस्या के चलते आए दिन कानून व्यवस्था के प्रभावित होने पर चिंता जाहिर की।