फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परंपरा शुरू न करने पर दोनों पक्ष सहमत

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमालपुर गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही। गांव में दिनभर पुलिस का पहरा रहा। शाम को थाने में दोनों समुदायों की बैठक में कोई नई परंपरा शुरू न करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

कैंट इलाके के कमालपुर गांव में पिछले आठ महीने से एक धार्मिक स्थल पर आयोजन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात पास के ही गांव से आए एक धर्मगुरु ने आयोजन की कोशिश की तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे मामला तूल पकड़ गया। सूचना मिली तो अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। बुधवार शाम गांव के प्रधान कालीचरन, नरेशपाल, छत्रपाल व दूसरे समुदाय के आबिद, जमशेद अली और मोहम्मद नबी को थाने में बुलाकर बैठक की गई। इंस्पेक्टर कैंट देवराज राठी ने बताया कि बैठक में यथा स्थिति बनाए रखने की बात तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें