फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही में रेप के बदले गैंगरेप

Thu, 03 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/शाही। कस्बा शाही में रेप के बदले गैंगरेप की वारदातों ने पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है। मंगलवार को शाही की एक महिला ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ बलात्कार और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कराया तो आरोपी की बेटी ने बुधवार को विरोधी पक्ष की महिला के करीबी बताए जाने वाले ममेरे-फुफेरे भाइयों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखा दिया। थानाध्यक्ष शाही शिवराज सिंह का कहना है कि दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों के कोर्ट में बयान करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को 45 वर्षीय चार बच्चों की मां ने शाही थाने में तहरीर देकर बताया कि 30 जून को तड़के तीन बजे मोहल्ला मोतीनगर के एक व्यक्ति और उसके दो बेटे घर में घुस आए। एक आरोपी ने उसे घर में अकेली देखकर बलात्कार किया। विरोध करने पर बाकी लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। मामले में पुलिस ने आईपीसी की दफा 452, 376, 323 व 506 के घर में घुसकर बलात्कार करने और विरोध करने पर मारपीट के आरोप में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ली। पुलिस ने बुधवार को जैसे ही महिला से रेप करने के एक आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी विकलांग बहन डीआईजी से पास पहुंच गई। डीआईजी के आदेश पर पीड़िता की तरफ से शाही पुलिस ने मोहल्ला हसनपुर और मोहल्ला पंतनगर के युवकों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ममेरे-फुफेरे भाई हैं। दोनों मंगलवार की रात घर में घुस आए। उसकी मां और छोटी बहन दूसरे कमरे में सो रही थीं। आरोपियों ने उसे दबोच लिया और बलात्कार किया। विरोध करने पर चाकू सेे हमला भी कर दिया। बचाने के कोशिश करने पर उसके बाएं हाथ पर चाकू लगने से हल्का जख्म भी हो गया है। उसका दाहिना हाथ पहले से ही कटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें