फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ी लकड़ी की जब्त

Wed, 11 Jun 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीगंज। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुलिस ने सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से डाली गई प्लाईवुड फैक्ट्री की लकड़ी जब्त कर ली है।
परसाखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर दो पर आरके इंडस्ट्रीज नाम से प्लाईवुड फैक्ट्री है। फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे लकड़ी डाली गई थी, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। डीएम के आदेश पर अपरान्ह तीन बजे अफसरों ने पुलिस के साथ पहुंचकर लकड़ी को सड़क किनारे से हटवा कर जब्त कर लिया। फैक्ट्री स्वामी आईएन गुप्ता ने इसका विरोध किया। एक फैक्ट्री स्वामी के इशारे पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए श्री गुप्ता ने इसकी शिकायत डीएम से की है।

ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
सड़क खाली नहीं हुुई तो मुकदमा दर्ज होगा
स्थाई अतिक्रमण हटवाने के दो दिन का समय दिया
बरेली। एसटी ट्रैफिक बृजेश श्रीवास्तव ने कोतवाली से कुतुबखाना तक सड़क घेरकर बैठने वाले दुकानदारों को सड़क खाली न करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्थाई अतिक्रमण दो दिन में हर हाल में हटाना है। मंगलवार को उन्होंने सड़क पर लगी दुकानों को हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को एसपी ट्रैफिक की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने कोतवाली पुलिस और व्यापारियों की मदद से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया। कोतवाली से कुतुबखाना तक सड़क घेरकर फड़ लगाए बैठे लोगों से एसपी ट्रैफिक ने कह दिया कि अतिक्रमण किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपने सामने की सड़क पर लगी दुकानों को हटवा दिया। जिन लोगों ने स्थाई तौर पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। एसपी ट्रैफिक ने स्थाई अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि तयशुदा वक्त में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मुकदमा लिखा देंगे। अतिक्र मण हटवाने के वक्त कई ऐसे व्यापारी भी मौजूद थे, जो हमेशा से इसके विरोधी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें