फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख लाओ वरना बदनाम कर दूंगा

Wed, 11 Jun 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। महिला ने अपने फौजी पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति कहता है कि मायके से पांच लाख रुपये और बाइक लाकर दे, वरना अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम कर दिया जाएगा। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कैंट इलाके के सदर बाजार 589 निवासी ननकी देवी ने बताया कि उसका पति अमित कुमार पुत्र मदनलाल जाट रेजीमेंट जयपुर में सिपाही पद पर तैनात है। उसका आठ साल का पुत्र ध्रुव और चार साल का प्रबल उसके साथ रहता है। महिला ने बताया कि अमित से उसका विवाह पांच मई 2003 को हुआ था। वह जब भी छुट्टी आता है, तो उसे मारता पीटता है और मायके से पांच लाख रुपये व बाइक लाकर देने की मांग करता है। महिला के मुताबिक अमित 10 अक्तूबर 2013 को यहां आया और उसकी बेरहमी से पिटाई की और बदनाम करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि वह अपने पति के उत्पीड़न से तंग है। कैंट पुलिस ने मंगलवार को अदालत के आदेश पर आरोपी अमित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. मयंक भी फंसे दहेज उत्पीड़न में
कैंट इलाके के सदर बाजार 762 निवासी डॉ. मनू अरोरा ने लखनऊ महानगर निवासी अपने पति डॉ. मयंक जलोटे, ससुर डॉ. योगेश जलोटे और सास डॉ. रेनू जलोटे पर चार पहिया गाड़ी और 25 लाख रुपये दहेज के रूप में मांगने का आरोप लगाया है। डॉ. मनू ने कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पति डॉ. मयंक जोलेट रुहेलखंड कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टर के पद पर तैनात थे। 21 नवंबर 2007 को उसकी शादी डॉ. मयंक से हुई थी। जून 2008 में डॉ. मयंक रुहेलखंड कॉलेज छोड़कर लखनऊ चले गए। आरोप है कि वहां से फोन पर भी दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें