बरेली/कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध प्रशासन ने यूपी के सात जनपदों को मानसून से पूर्व सुरक्षा कारणाें से बाढ़ चेतावनी जारी कर दी है। अधीक्षण अभियंता एनके शर्मा की ओर से मानसून से पहले ही रामगंगा के तटों पर बसे इलाकों को बाढ़ से बचाव के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है। इस संबंध में बरेली के अलावा बिजनौर, मुरादाबाद, जेपीनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद जिलों के डीएम और एसएसपी को संदेश भेज दिया गया है। बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के चलते वर्ष 1978, 2010 और 2011 में आई बाढ़ से धन-जन की हानि हो चुकी है।