बरेली। आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के घर से गेहूं चोरी के मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सांसद की ओर से न कोई सूचना दी गई है न तहरीर, ऐसे में रिपोर्ट कैसे दर्ज की जाए।
सांसद धर्मेंद्र कश्यप का कैंट इलाके के गांव कांधरपुर में घर है। इलाके में चर्चा है कि बृहस्पतिवार की रात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर 45 बोरी गेहूं चुरा ले गए। इंस्पेक्टर कैंट देवराज राठी ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस को चोरी की न कोई सूचना दी गई है न तहरीर मिली है। ऐसे में कोई कार्रवाई कैसे की जा सकती है।