फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पी तो बर्खास्त कर दूंगा

Thu, 22 May 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी ने सिपाही वीरेंद्र सिंह को उसकी पत्नी के सामने चेतावनी दी कि अब शराब पी तो बर्खास्त कर दूंगा। तुम्हारी मीरगंज तैनाती कर दी है, ड्यूटी खत्म होते ही तुम्हें घर जाना है। यह अंतिम चेतावनी है, उसके बाद किसी की नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही वीरेंद्र सिंह आए दिन शराब पीकर ड्रामा कर देते हैं। वर्दी में नशे में धुत होकर हंगामा करने से पुलिस की शाख पर भी बट्टा लगता है। इसी के खफा होकर एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बुधवार को सिपाही और उनकी पत्नी को बुला लिया है। दोनों से एसएसपी ने कहा कि शराब पीकर आइंदा ड्रामा मत करना। ऐसा करने पर वह सीधे कार्रवाई करके घर भेज देंगे। वीरेंद्र ने बताया कि उनका परिवार फतेहगंज पश्चिमी में रहता है। वहां पहले भी उनकी तैनाती रह चुकी है। एसएसपी बोले, तुम्हारी मीरगंज में तैनाती कर देता हूं। वहां के ड्यूटी करके रोज अपने परिवार में जाना। शराब पीने की शिकायत मिलने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें