फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को घर में घुसकर महिला को गोली मार दी

Thu, 22 May 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाषनगर के रविंद्रनगर में पति के दोस्त ने रेप का विरोध करने पर महिला के सीने में गोली मार दी। रेलिंग के सहारे आरोपी छत पर चढ़ा था। घायल को परिवार वालों ने बदायूं रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

रविंद्रनगर निवासी ट्रक चालक अमित शर्मा ने बताया कि वह सरिता मलिक के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता है। मूल रूप से वह अलीगंज थाने के सत्तार नगर गांव का रहने वाला है। मंगलवार उसकी पत्नी जानकी शर्मा (30), उसकी दो बेटियां घर में थी। वह बरोना ट्रांसपोर्ट का ट्रक लेकर रायबरेली गया हुआ था। दोपहर को गणेश नगर (सुभाषनगर) निवासी धर्मेेंद्र कुमार यादव उसके घर से सामने से गुजर रहा था। उसकी पत्नी ने छत से उसे देखकर टोक दिया। कहने लगी कि दो साल से गिरवी रखे उसका जेवर तो दे दो। अमित के मुताबिक इतना कहते ही धर्मेंद्र भड़क गया। उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करते हुए जानकी ने उसे चप्पल फेंककर मार दिया। इससे तिलमिलाकर धर्मेंद्र उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया। रात क रीब दो बजे जानकी अपने छह साल की बेटी शगुन को शौच कराने के लिए कमरे से बाहर आई तो धर्मेंद्र अपने दो-तीन साथियों के साथ आंगन में खड़ा था। वह जैसे ही जानकी की तरफ लपका वह भागकर कमरे में चली और अंदर से कमरा बंद कर लिया।
इसी बीच धर्मेंद्र शगुन की कनपटी पर तमंचा रखकर कहने लगा कि तीन तक गिन रहा हूं। तू बाहर नहीं निकली तो बेटी को गोली मार दूंगा। बेटी की जान बचाने के लिए जानकी जैसे ही कमरा खोलकर बाहर निकली धर्मेंद्र ने उसे दबोच लिया। उसने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, विरोध करने पर उसका गला दबा लिया और बाल खींचकर घसीटकर कमरे में ले जाने लगा। उसके एक साथी ने मुंह दबा रखा था। जानकी नहीं मानी तो उसने उसके सीने में गोली मार दी। आसपास के घरों में कूलर चलने की वजह से किसी को गोली की आवाज नहीं आई। धर्मेंद्र से भाग जाने पर उसने ही शोर मचाकर अपने परिवार वालों को बुलाया। परिवार वालों ने उसे बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुधन्वा सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। वह मूल रूप से खेलम गांव थाना अलीगंज का रहने वाला है। वहां भी पुलिस भेजी गई है लेकिन अभी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन



डीसीएम पर क्लीनर रखा था अमित ने
अमित शर्मा ने बताया कि दो साल पहले उसके पास डीसीएम थी। इस दौरान उसने धर्मेंद्र को उस पर क्लीनर रख लिया था। इसी बीच उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने उससे अपनी पत्नी की दो सोने की चूड़ियां और मंगलसूत्र 35 हजार रुपये में गिरवीं रखवा दिया था। धर्मेंद्र को उसने पैसा भी दे दिया था लेकिन उसने जेवर वापस नहीं किया। इसके बाद से उसके संबंध धर्मेंद्र से खराब हो गए। इससे पहले तो दोनों परिवारों को एक-दूसरे के यहां आना-जाना था। हमारी दोस्ती की लोग मिसाल दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें