फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक का आदेश टेंपो वालों के ठेंगे पर

Thu, 22 May 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसपी ट्रैफिक की कोई नहीं सुनता। अपने ही महकमे वाले नहीं मानते तो टेंपो-ऑटो वाले क्यों मानें, उन्होंने भी उनके आदेश को ठेंगा दिखा दिया। एसपी साहब ने पखवाड़े भर पहले टेंपो और ऑटो यूनियन वालों की बैठक बुलाकर फरमान जारी किया था कि कोई भी टेंपो या ऑटो ड्राइवर ओवरलोडिंग नहीं करेगा, साथ ही टेंपो में ड्राइवर के बराबर लगाई गईं अवैध सीटें भी हटाई जाएंगी। यूनियन वालों ने बैठक में एसपी साहब की हां में हां मिला दी लेकिन बैठक से निकलते ही उनका आदेश भूल गए। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक ने छापे डलवाए तो पता चला कि उनके आदेश को तो टेंपो-ऑटो वालों ने सिरे से हवा में उड़ा दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सात मई को आटो-टेंपो में ओवरलोडिंग से लोगों को हो रही दिक्कतों की की खबर छापी थी। कुछ ही दिन पहले नैनीताल रोड पर ओवरलोड डग्गामार गाड़ी डंपर से टकराने की वजह से आठ लोगों की मौत भी हुई थी, लिहाजा आठ मई को एसपी ट्रैफिक ने अपने दफ्तर में टेंपो-आटो यूनियन के नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ कि टेंपो और ऑटो में ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी। ड्राइवर के दाहिनी ओर अवैध रूप से लगाई सीट टेंपो वाले खुद हटा लेंगे। इसके लिए उन्हें 16 मई तक की मोहलत दी गई थी। टेंपो-ऑटो वालों को इसके अलावा ड्राइवर साइड में सरिया लगवाने, पीछे अवैध तरीके से लगाया गया एंगल कटवाने और ड्राइवर को वर्दी में रहने का निर्देश भी दिया गया था। यूनियन वाले इस पर रजामंद हो गए थे लेकिन बैठक के बाद उन्होंने एसपी ट्रैफिक के आदेश कोई अमल नहीं किया।
टेंपो-ऑटो वालों ने आदेश पर अमल किया कि नहीं, यह जानने के लिे बुधवार को एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हर प्वाइंट पर एएसपी या सीओ मौजूद रहे। एसपी ट्रैफिक ने कई प्वाइंट पर खुद जाकर देखा तो हर आटो और टेंपो में ड्राइवर के दाई तरफ अवैध सीट मौजूद पाई गई। एक भी टेंपो में चालक के दाहिनी ओर सरिया नहीं लगी मिली। ओवरलोडिंग इतनी मिली कि ड्राइवर के दोनों ओर दो-दो सवारियां बैठी थीं। चेकिंग के दौरान कुछ टेंपो की साइड सीट हटवा दी गई।
विज्ञापन

---
255 आटो का चालान, पांच सीज
एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर बुधवार को दो घंटे तक शाम चार से छह बजे के बीच चलाए गए चेकिंग अभियान के लिए सात प्वाइंट बजरंग ढाबा, सेटेलाइट, श्यामगंज, चौकी चौराहा, चौपुला चौराहा, मिनीबाईपास रोड और करगैना तय किए गए थे। हर प्वाइंट पर राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 255 आटो, टेंपो का चालान किया गया और पांच सीज किए। 33 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया और दो बाइक सीज की गईं। इनके अलावा 11 कारों का चालान और दो कारें सीज की गईं। मौके पर नौ हजार दो सौ रुपये नगद शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

----
आठ मई को बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। - बृजेश श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें