फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी घायल

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर हाईवे पर सुबह के समय सीबीगंज जीटीआई के पास ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला के साथ मौजूद उसकी बेटी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन

सीबीगंज कस्बे के मोहल्ला शिवनगर निवासी गिरीराज थापा की 36 वर्षीय पत्नी निर्मला थापा रविवार सुबह छह बजे घरेलू सामान खरीदने 13 साल की बेटी रुचि के साथ बाजार आ रही थीं। निर्मला जैसे ही रामपुर रोड स्थित जीटीआई के पास पहुंचीं तो पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रुचि जख्मी हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें