फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर पूरे समय रहेगी बिजली

Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग मतगणना स्थल पर चौबीस घंटे सप्लाई देगा। इसलिए हरूनगला उपकेंद्र से पोषित ट्रांसपोर्ट नगर लाइन पूरी तरह कटौती से मुक्त रहेगी। हालांकि विभाग ने शुक्रवार को पूरे शहर में सप्लाई दुरुस्त रखने की तैयारी की है, ताकि लोग टीवी पर नतीजे देख सकें। अधिशासी अभियंता प्रथम संजीव मित्तल ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त स्टाफ और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा दी हैं। साथ ही जनरेटर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मांग बढ़ी, स्थानीय कटौती शुरू
तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर धराशायी होने लगे हैं। सभी पोषक लाइनों पर मनमानी कटौती हो रही है। इससे रात सवा नौ बजे तक कटौती के बाद स्थानीय कटौती होने लगी। इस तरह आधी रात तक लोग सप्लाई अव्यवस्था से बेहाल रहे। स्थानीय कटौती और फाल्ट आदि से पुराना शहर, सुभाषनगर, सीबी गंज, नई बस्ती, कैंट, सैनिक कालोनी, गली नंबर नकटिया, भरतौल, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, किला, संजयनगर आदि इलाकाें में सप्लाई शाम पांच से लेकर देर रात तक प्रभावित रही। नकटिया व उससे जुड़े आसपास तमाम इलाके सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक प्रभावित रहे। एसडीओ त्रिवेणी सहाय ने बताया कि टेस्टिंग का काम चलने के चलते दिक्कत हुई है। काम शुक्रवार में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें